खेल Uncategorized

अनुष्का नहीं ये अभिनेत्री है विराट की पहली च्वाइस

virat kohli 3 अनुष्का नहीं ये अभिनेत्री है विराट की पहली च्वाइस

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली वैसे से चोटिल होने के कारण इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं। विराट कोहली टीम से बेशक बाहर हैं लेकिन फिर भी सुर्खियों में बनें हुए हैं। विराट के इस बार सुर्खियों में बने रहने का कारण अनुष्का नहीं बल्कि जेनेलिया डिसूजा है। विराट का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जेनेलिया को क्यूट बता रहे हैं।

virat anushka अनुष्का नहीं ये अभिनेत्री है विराट की पहली च्वाइस

इस वीडियो में जब रिपोर्टर जब विराट से पूछती हैं कि उन्हें कौन सी अभिनेत्री पसंद है तो वो साफ कहते हैं कि उन्हें जेनेलिया डिसूजा क्यूट लगती हैं। साथ ही जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि उनकी सबसे छोटी डेट कौन-सी रही, तो विराट ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा कि उनकी सबसे छोटी डेट 5 मिनट के लिए रही थी, जब उन्होंने सिर्फ लड़की को देखा था और वहां से रफ्फू-चक्कर हो लिए थे।

पिच पर करेंगे वापसी

चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे विराट 14 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बंगलुरु की ओर से मैदान में उतर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का एक वीडियो विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में विराट जिम में वेट लिफ्टिंग कर रहे हैं। विराट ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान रांची टेस्ट में कंधे में चोट के बाद मैदान से बाहर हैं। विराट की गैरमौजूदगी में इस आईपीएल में आरसीबी की अच्छी शुरुआत नहीं हो पाई है।

अगले पेज पर देखें विराट का वीडियो

Related posts

आखिर क्यों चर्चा में आ रहा है रोहित शर्मा का जूता, जानिए पूरी कहानी

Aditya Mishra

यूपी विस चुनावः पहले रूझानों में भाजपा को बढ़त

kumari ashu

रियो ओलम्पिक : भारत को अब भी पदक का इंतजार

bharatkhabar