देश Breaking News

मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए

manoj tiwari मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए

नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में चुनावी अभियान का शंखनाद किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे और दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में चुनावी अभियान प्रारम्भ किया गया।

manoj tiwari मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए

सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे : तिवारी

प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि वह दिल्ली के निगम चुनावों में सकारात्मक सोच के साथ चुनाव प्रचार में उतरेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सरकार ने पिछले दो साल से दिल्ली को नकारात्मक राजनीति का अखाड़ा बना रखा है। केजरीवाल भ्रष्टाचार को खत्म करने के बड़े- बड़े वादे कर राजनीति में आये थे किन्तु पिछले दो साल के दौरान दिल्ली में जितना भ्रष्टाचार पनपा है उतना शायद देश के किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ होगा। दिल्ली सरकार करदाताओं की 97 करोड़ रुपये की कमाई आम आदमी पार्टी (आप) के गुणगान करने पर खर्च कर दी और अब उप राज्यपाल ने इस राशि को वसूलने का आदेश दिया है।

एमसीडी में एलईडी बड़ी उपलब्धि

उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष के दौरान भाजपा शासित निगमों ने जो काम दिल्ली में किया है। केजरीवाल सरकार ने उसके बारे में जनता को बताने की बजाए आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की। दक्षिण और उत्तरी निगम ने अपने क्षेत्रों में एलईडी बल्बों का इस्तेमाल बड़े स्तर पर किया है| परिणाम स्वरूप अगले सात वर्षों में 150 करोड़ रुपये की बचत होगी।

‘नए चेहरे, नई ऊर्जा, नई उड़ान’

एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा ने अपना नया नारा भी जारी किया ‘नए चेहरे, नई ऊर्जा, नई उड़ान दिल्ली मांगे कमल निशान’। एक नया गाना भी जारी किया गया ‘भाजपा दिल में दिल में, भाजपा दिल्ली में। यह गाना भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने गाया है। गाने को वोडाफोन-एयरटेल आइडिया यूजर्स अपनी रिंगटोन भी बना सकते हैं।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि कांग्रेस के शासन में शहरी जनसंख्या को केवल दुधारू गाय के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा। कांग्रेस शासित निगमों में केवल कर वसूली को प्राथमिकता दी जाती है। जबकि भाजपा 72 से अधिक निगमों में काबिज है और वहां भौतिक बुनियादी सुविधाओं पर ही नहीं सामाजिक बुनियादी सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए कार्य करती है। इस दौरान उन्होंने नागपुर और अहमदाबाद निगमों की तारीफ भी की। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय सचिव आर पी सिंह, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता और प्रदेश के अन्य नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related posts

जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने वाले दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी

rituraj

हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जैन का निधन, दिल्ली अस्पताल में ली अंतिम सांस

Samar Khan

तंज कसते हुए राहुल ने पूछा, 50 हजार से 80 करोड़ कैसे हुए ?

Pradeep sharma