वीडियो

मरने के बाद भी जिंदा है प्रत्युषा, देखिए वीडियो

pratusha मरने के बाद भी जिंदा है प्रत्युषा, देखिए वीडियो

नई दिल्ली। कलर्स चैनल का मशहूर शो बालिका वधू से टीवी जगत में शामिल होने वाली और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी की आखरी शोर्ट फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम है हम कुछ कह ना सके। इस फिल्म को प्रत्युषा की बेस्ट फ्रेंड कामया पंजाबी रिलीज कर रही है। इस फिल्म का प्रोमो 27 मार्च को रिलीज किया गया है और कामया फिल्म के प्रोमों मे भी नजर आ रही है।

प्रत्यूषा मरने के बाद भी जिंदा है प्रत्युषा, देखिए वीडियो

1 अप्रेल 2016 को प्रत्युषा ने आत्महत्या कर ली थी और अब इसी दिन इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में प्रत्युषा किसी राहुल नाम के लड़के से लड़ती हुई नजर आती है। फिल्म में प्रत्युषा काफी परेशान तो नजर आती ही है लेकिन फिल्म के एक सीन में प्रत्युषा यह कहती नजर आती है की अगर आज तुम गए तो तुम मुझे कभी देख ना सकोगे। 39 सेकेंड की इस वीडियो में कामया पंजाबी भी नजर आती है और वो कहती है की, हर अक्श की अपनी एक दास्तान हैं… कुछ बह गए और कुछ रह गए। नीचे देखिए वीडियो

 

बता दें की यह प्रत्युषा की आखरी शोर्ट फिल्म है और इस फिल्म की शूटिंग प्रत्युषा के मरने से डेढ़ महीने पहले की गई थी। फिल्म में प्रत्युषा मुख्य भूमिका में है और इसमें प्रत्युषा की असल जिंदगी की भी एक झलक मिलेगी। इस फिल्म की कहानी दिल टूटने और डिप्रेशन पर आधारित है। इस पर काम्या ने बताया की ये एक फिक्शन फिल्म है, लेकिन इस फिल्म की कहानी में वही है जिससे प्रत्युषा असली लाइफ में परेशान थी। आगे काम्या ने बताया की वो इस फिल्म की नरेटर है और वो प्रत्युषा की रील और रीयल लाइफ को जोड़ कर दिखाएंगी।

Related posts

फैजाबाद: दबंगों ने सरेआम की दरोगा की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

lucknow bureua

पांच सितारा होटल में महिला के साथ हुई शर्मनाक वारदात, देखें CCTV फुटेज में पूरा वाकिया

piyush shukla

देखिए जंगलों मे आग का तांडव और पेड़ों की तबाही

bharatkhabar