featured देश

यूपी के बाद अब दिल्ली की बारी, सात अवैध बूचड़खाने सील

an यूपी के बाद अब दिल्ली की बारी, सात अवैध बूचड़खाने सील

नई दिल्ली। योगी सरकार के बनने के बाद से लगातार यूपी में अवैध बूचड़खानों को बंद करने का काम चल रहा है, इसी तर्ज पर अब दिल्ली में भी अवैध बूचड़खानां को बेद करने का मामला सामने आया है। जानकारियों के मुताबिक पूर्वी दिल्ली निगम क्षेत्र में भी कई बूचड़खानों को बंद करने का मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली निगम क्षेत्र के कई इलाके उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं, लिहाजा इस वजह से यूपी में अवैध बूचड़खानों के बंद होने से वहां के कारोबारियों के दिल्ली में सक्रिय होने की आशंका है।

an यूपी के बाद अब दिल्ली की बारी, सात अवैध बूचड़खाने सील

बता दें कि नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन के ब्रह्मपुरी गली नंबर 20 व 22 में छापेमारी की गई और कई अवैध बूचड़खानों को सील भी किया गया है। गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कई इलाके उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में भी आते हैं। छापेमारी की टीम को पता चल है कि यहां पर सात जगहों पर अवैध बूचड़खाने चल रहे थे। निगम के वेटनरी विभाग के दस्ते ने सातों अवैध बूचड़खानों को सील कर दिया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी के सीएम बनते ही सख्ती से अवैध रुप से चल रहे बूचड़खानों को बंद करने का काम किया जा रहा है। आलम यह है कि पिछले 3 दिनों में 300 से अधिक बूचड़खानो को बंद किया गया है।

Related posts

मेरे काम से हर दिन कोई ना कोई होता है नाराज : पीएम मोदी

shipra saxena

यूपी के बाद मोदी के चाणक्य की गुजरात पर नजर

shipra saxena

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मैच, बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rahul