featured देश

दिल्ली नगर निगम चुनावों में होगा बैलेट पेपर का इस्तेमाल!

BALLOT BOX दिल्ली नगर निगम चुनावों में होगा बैलेट पेपर का इस्तेमाल!

नई दिल्ली। यूपी में मिली करारी शिकस्त के बाद जहां बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी हार के लिए ईवीएम मशीन को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं सूबे के कार्यवाहक मंत्री अखिलेश यादव भी देश की सबसे बड़ी कोर्ट का दरावाजा खटखटा सकते है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही है कि बसपा और कांग्रेस के बाद पंजाब के रण में हार का मुहं देख चुकी आप पार्टी ने भी EVM मशीन के इस्तेमाल पर संदेह जाहिर किया है।

BALLOT BOX दिल्ली नगर निगम चुनावों में होगा बैलेट पेपर का इस्तेमाल!

दरअसल दिल्ली में नगर निगम चुनाव जल्द ही होने वाले है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां बैलेट पेपर से चुनाव कराने के पक्ष में है। इसी के चलते आज आप नेता संजय सिंह ने ट्विटर पर ईवीएम मशीन पर संदेह जाहिर करते हुए लिखा, यूपी में भी नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव बैलट पेपर से होते हैं, दिल्ली MCD के चुनाव भी बैलेट पेपर से कराये जा सकते हैं।

आप के बाद अब कांग्रेस ने भी ईवीएम मशीन पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, लोग ईवीएम से होने वाले चुनाव पर सवाल उठा रहे हैं ऐसे में अरविंद केजरीवाल से अपील है कि वो निष्पक्ष चुनाव के लिए बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराएं।

 

बता दें कि 11 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद यूपी और उत्तराखंड में भाजपा को भारी बहुमत मिला था जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने ईवीएम मशीन पर संदेह उठाते हुए चुनाव रद्द करने की भी मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईवीएम ने भाजपा के सिवा कुछ नहीं लिया। इस पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या की है।

Related posts

दिल्ली में विदेशी महिला के साथ गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Rahul srivastava

शिक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर नियुक्तियों को लेकर सीएम योगी का अहम निर्देश

Shailendra Singh

29 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul