खेल

मार्श के बाद मिचेल स्टार्क भी भारत दौरे से बाहर

sp 1 मार्श के बाद मिचेल स्टार्क भी भारत दौरे से बाहर

नई दिल्ली। मिशेल मार्श के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। बता दें कि स्टार्क के पैर में चोट लगने की वजह से वो अब अपने देश लौट जाएंगे। वे अब सीरीज के शेष दोनों मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

टीम के फिजियोथैरेपिस्ट डेविड बैकली ने कहा कि मिचेल स्टार्क के दाएं पैर में फ्रेक्चर है। यह चोट उन्हें दूसरे टेस्ट के दौरान लगी थी। यह समस्या पिछले कुछ दिनों में कम नहीं हुई जिसके चलते उन्हें स्वदेश लौटना होगा। शुक्रवार सुबह उनकी चोट का स्कैन किया गया जिसके बाद उन्हें स्वदेश भेजने का फैसला किया गया।

sp 1 मार्श के बाद मिचेल स्टार्क भी भारत दौरे से बाहर

अभी स्टार्क की जगह किसी अन्य गेंदबाज को टीम में शामिल नहीं किया गया है। जैक्सन बर्ड रिजर्व गेंदबाज के रूप में टीम के साथ है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले उसके ऑलराउंडर मिचेल मार्श कंधे की चोट के चलते स्वदेश लौट चुके हैं। उनकी जगह मार्कस स्टोनिस को टीम में शामिल किया गया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा टेस्ट रांची में 16 मार्च से खेला जाना है। बेंगलुरू टेस्ट में डीआरएस विवाद के चलते इनके बीच अब सीरीज में ज्यादा संघर्ष देखने को मिलेगा ऐसी उम्मीद है, इसके चलते मेहमान टीम को स्टार्क की कमी खलेगी।

Related posts

कोलकाता टेस्ट : रोहित का अर्धशतक, भारत को 339 रनों की बढ़त

Rahul srivastava

विशाखापट्टनम फाइनल : भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

Anuradha Singh

लुज्निकी स्टेडियम में फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला

mahesh yadav