Breaking News featured देश

यूपी विस चुनावः ईवीएम में कैद हुई 535 प्रत्याशियों की किस्मत

chaundly 1 यूपी विस चुनावः ईवीएम में कैद हुई 535 प्रत्याशियों की किस्मत

लखनऊ। लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में आखिरी चरण के मतदान भी अब खत्म हो गए हैं। बुधवार सुबह से शुरू हुए मतदानों में पहले तो कई जगहों पर EVM मशीन खराब होने की सूचना मिली, फिर भी वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चंदौली में सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं में भिंडत हुई, कार्यकर्ताओं को शांत कराने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

poll यूपी विस चुनावः ईवीएम में कैद हुई 535 प्रत्याशियों की किस्मत

कई दिग्गजों की साख दांव पर

विधानसभा चुनावों के आखिरी चरण में सबसे महत्वपूर्ण सीट वाराणसी मानी जा रही है। यहां पर प्रधानमंत्री मोदी की साख दांव पर लगी हुई है। इसके अलावा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का जिला गाजीपुर और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का गृह जनपद चंदौली में मतदान हुए है, जिसे इन राजनेताओं की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।

आज खत्म हुए मतदानों में कुल 535 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 51 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 24 प्रत्याशी वाराणसी कैन्ट तथा सबसे कम 06 प्रत्याशी जौनपुर की केराकत (अ.जा.) विधानसभा में हैं।

Related posts

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अटल भूजल योजना की शुरुआत की 

Rani Naqvi

सीएम रावत ने लिया हिन्दी फिल्म ‘‘शुभ निकाह‘‘ का मुहूर्त शॉट

Rani Naqvi

भारत सरकार से नहीं मिली मेहुल चोकसी के ख़िलाफ़ सही जानकारी : एंटीगुआ

Rani Naqvi