Breaking News featured देश

अटारी बॉर्डर पर लहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

tiranga अटारी बॉर्डर पर लहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

नई दिल्ली। देश की आन बान शान और पहचान तिरंगा जिसके लिए हर भारतीय अपनी जान कुर्बान करने के लिए हाजिर रहता है। भारत का गौरव तिरंगा लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास अटारी बॉर्डर पर लहराया गया है। इस तिरंगे की ऊंचाई 360 फीट बताई जा रही है। झंडे की ऊंचाई का अंदाजा इसी बात से लगाय़ा जा सकता है कि इसे पंजाब के अमृतसर के अलावा लौहार से भी देखा जा सकेगा। बीएसएफ का कहना है कि तिरंगा एलओसी से 200 मीटर की दूरी पर है।

tiranga अटारी बॉर्डर पर लहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

इसे भारत का अब तक का सबसे ऊंचा तिरंगा माना जा रहा है। इसके खंभे का वजन 5500 किलोग्राम है। इसे बनाने में करीब तीन महीने लगे और 3.5 करोड़ का खर्च आया। यही नहीं, यह दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा झंडा भी है।

पाक को है ऐतराज

अंतर्राष्ट्रीय सीमा के इतने करीब भारत के तिरंगा फहराने से पाकिस्तान खफा है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अपनी असंतोष व्यक्त कर दिया है और उन्हें सीमा से दूर स्थापित करने के लिए कहा है। पाकिस्तान की ओर से इसे अंतर्राष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन करना बताया गया है। पाक के अधिकारियों का कहना है कि इस झंडे के जरिए भारत जासूसी कर सकता है।

Related posts

मोहाली टेस्ट: अश्विन ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला

bharatkhabar

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने पेश किया 57400.32 करोड़ रुपए का बजट, गैणसैंण को बड़ी सौगात

Saurabh

जीएसटी का मतलब ‘ग्रेट सेल्फिश टैक्स’ : ममता

Breaking News