मनोरंजन

अब सिर्फ डायरेक्टर नहीं बल्कि 2 बच्चों के पापा भी है करन जौहर!

karan johar अब सिर्फ डायरेक्टर नहीं बल्कि 2 बच्चों के पापा भी है करन जौहर!

मुंबई। कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी-कभी गम , कभी अलविदा ना कहना जैसी हिट फिल्मों के डायरेक्टर करण जौहर दो बच्चों के पिता बन गए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करण दो जुड़वा बच्चों के पिता बन गए है। इन जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। जानकारी के मुताबिक बीएमसी के अधिकारियों ने बताया की स्वास्थ्य विभाग में दोनो बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है।

karan johar अब सिर्फ डायरेक्टर नहीं बल्कि 2 बच्चों के पापा भी है करन जौहर!

मुंबई की एक लोकल अखबार में इस खबर को कन्फर्म बताया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि दोनों बच्चों का जन्म 7 फरवरी को अंधेरी वेस्ट के मसरानी अस्पताल में हुआ था। ये वही अस्पताल है जहां पर सेरोगेसी के जरिए अबराम का जम्म हुआ था।

खबरों की मानें तो इन बच्चों का रजिस्ट्रेशन 3 मार्च को कराया गया था और पिता की जगह करन जौहर का ही नाम लिखा है। इसके साथ ही करण ने अपने बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर ही रखा है और बेटी का नाम अपनी मां हीरु को रिअरेंज करते हुए रखा है। करण के बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रुही है जबकि मां का नाम बताया नहीं गया है। फिलहाल करन इस बात का कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Related posts

सचिन के फैन्स के लिए गुड न्यूज

kumari ashu

बिग बॉस 12: सीक्रेट रूम से घर पहुंचते ही अनूप जलोटा ने लगाई जसलीन की क्लास

Rani Naqvi

आलिया भट्ट के फोटोशूट ने मचाया धमाल, फैंस ने किए यह कमेंटस

Shailendra Singh