featured देश

जाट आंदोलनः जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

jaat जाट आंदोलनः जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

नई दिल्ली। पिछले एक महीने से लगातार चल रहे जाट आंदोलन का कारवां आज दिल्ली पहुंचा। यशपाल मलिक गुट की अगुवाई वाली भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति आज दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। जाटों का प्रदर्शन आज दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रहा है, सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर आंदोलन के बारे में गुहार लगाया जाएगा। आज सुबह विभिन्न स्थलो से प्रदर्शनकारी दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं, प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हैं।

jaat जाट आंदोलनः जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

ट्रैक्टर लेकर जंतर-मंतर पहुंची महिलाएं- पिछली बार आंदोलन में महिलाएं कहीं नजर नहीं आ रही थीं। मगर इस बार जाट आरक्षण आंदोलन समिति ने अपनी रणनीति बदलते हुए सभी धरनास्थलों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है। इस आंदोलन में अब महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है और ट्रैक्टर लेकर जंतर-मंतर धरना स्थल पर पहुंच रही हैं। जाटों का आरोप है की उनका आन्दोलन पिछले 25 दिनों से चल रहा है मगर सरकार के किसी प्रतिनिधि ने आकर उनसे बात नहीं की है। जाट आरक्षण आंदोलन समिति के बैनर तले चलाया जा रहा आंदोलन शुरू तो हरियाणा से हुआ था लेकिन अब यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होता हुआ दिल्ली में दस्तक दे रहा है।

गौरतलब है कि हरियाणा के 19 जिलों में 29 जनवरी से जाट सुमदाय के लोग आरक्षण सहित छह मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। इस गतिरोध को दूर करने के लिए सरकार व आंदोलनकारियों के बीच दो चक्र की वार्ता भी हो चुकी है लेकिन वार्ता में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। आज से ठीक एक साल पहले फरवरी माह में पूरे हरियाणा में आरक्षण के लिए जाटों के आंदोलन के दौरान कई दिनों तक हिंसा चलती रही थी। इस हिंसा में 31 लोग मारे गए थे। इस दौरान हुई आगजनी और लूटपाट की घटनाओं में लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था ।

 

Related posts

इसलिए सबसे अलग है फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, जरूर देंखे

Rani Naqvi

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब, रामसेतु को नहीं पहुंचाएंगे कोई नुकसान

lucknow bureua

हमें बदलाव का अफसोस नहीं, विराट ने की धनंजय की बेटिंग की तारीफ

Rani Naqvi