बिहार

ट्रक लोडिंग में सामान गिरने से मजदूर की मौत

death ट्रक लोडिंग में सामान गिरने से मजदूर की मौत

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में हबीवपुर थाना से कुछ ही दूरी पर एक मजदूर की मौत ट्रक से गिरने से हो गई। मृतक विजय यादव बांका जिले के रजौन श्यामपुर भुटिया का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक पर कबाड़ का सामान लोड हो रहा था। विजय ट्रक पर सामान रख रहा था।

death ट्रक लोडिंग में सामान गिरने से मजदूर की मौत

इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। इस घटना में उसे गंभीर चोट लगी। उसके मजदूर साथियों ने उसे ईलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। विजय को चार बेटी और दो बेटा है। वह अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके साथी मुआवजे की मांग कर रहे थे।

 

Related posts

बिहारः12वीं के रिजल्ट में पास हुए 52.95 प्रतिशत छात्र, साइंस की कल्पना ने मारी बाजी

mahesh yadav

लालू की सांसद बेटी मीसा की बढ़ी मुश्किल, ईडी ने की छापेमारी

Pradeep sharma

बिहार: अगले सोमवार तक मानसून दे सकता है दस्तक, बिहार में जारी है उमस भरी गर्मी

Ankit Tripathi