featured देश बिहार

बिहार: अगले सोमवार तक मानसून दे सकता है दस्तक, बिहार में जारी है उमस भरी गर्मी

bihar mansoon बिहार: अगले सोमवार तक मानसून दे सकता है दस्तक, बिहार में जारी है उमस भरी गर्मी

पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह तेज धूप निकली हुई है।

bihar mansoon बिहार: अगले सोमवार तक मानसून दे सकता है दस्तक, बिहार में जारी है उमस भरी गर्मी

 

वहीं वातावरण में नमी की वजह से उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग की माने तो, “अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम के बदलने की संभावना है। और कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। और कुछ क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है।”

सोमवार तक मानसून देगा दस्तक

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, कि अगले सोमवार को बिहार में मानसून की बारिश हो सकती है। बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गया का 28.5 डिग्री और पूर्णिया का 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related posts

पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने एक आदमी को मार डाला

Trinath Mishra

डोनाल्ड ट्रंप का बयान कहा, पाकिस्तान के साथ चाहता हूं अच्छे रिश्ते

Ankit Tripathi

किसानों से किया कर्ज माफी का वादा ऋण मोचन योजना लॉन्च कर सीएम योगी ने किया पूरा

piyush shukla