मनोरंजन

आज रिलीज होंगी यह तीन फिल्में

movies आज रिलीज होंगी यह तीन फिल्में

नई दिल्ली। अगर आप भी आज फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार फिर से सोच लीजिए क्योंकि आज आपको फिल्म चूज करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है क्योंकि आज बड़े पर्दे पर एक साथ 3 फिल्में रिलीज हो रही हैं। ‘रनिंग शादी, द गाजी अटैक और इरादा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

movies आज रिलीज होंगी यह तीन फिल्में

‘रनिंग शादी’ फिल्म के लीड रोल में तापसी पन्नू और अमित साध है नजर आएगें। इस फिल्म का निर्देशन अमित रॉय ने किया है। फिल्म की कहानी दो लड़के भरोसे(अमित साध) और साइबरजीत(अर्श बाजवा) के भगाकर शादी कराने के बिजनेस के आइडिया पर बेस्ड है और यह आइडिया उनकों उनके आस पास लड़कियों के अपनी शादी से भाग जाने से आता है। इसके लिए वो एक मैरिज ब्यूरो खोलते है जिसकी टैग लाइन है- भगाएंगे हम, निभाएंगे आप।

इस बीजनेस क सेट कराने में निम्मी (तापसी पन्नू) इनकी मदद करती है। कुल मिला कर यह फिल्म भागने-भगाने प्यार और बिजनेस में आने वाली चुनौतियों को मस्ती-मजाक के साथ निभाने का दावा किया जा रहा है।

फिल्म ‘द गाजी अटैक’ में अतुल कुलकर्णी, केके मेनन, राणा दग्गुबती, तापसी पन्नू, ओम पुरी, राहुल सिंह, कुणाल कौशिक मुख्य भूमिकाओं में है। इस फिल्म का निर्देशन संकल्प रेड्डी ने किया है। फिल्म की कहानी 1971 में पाकिस्तान के जरिए भारतीय नौसेना की सबसे दमदार पन्नडुब्बी आईएनएस विक्रांत को जमींदोज करने के इरादे से अपनी सबसे मजबूत पन्नडुब्बी गाजी को भेजा था। लेकिन भारतीय नौसेना के एस 21 पनडुब्बी पर मौजूद कप्तान रणविजय सिंह (के के मेनन), लेफ्टिनेंट कमांडर अर्जुन (राणा दग्गुबती), देवराज (अतुल कुलकर्णी) जैसे ऑफिसर्स ने अपनी कुशलता और सूझ-बूझ से पीएनएस गाजी को समंदर में ही मार गिराया।

फिल्म ‘इरादा’ में दिव्या दत्ता, सागरिका घाटके, अरशद वारसी, नसीरुद्धीन शाह और शरद केलकर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी ड्रगज माफिया पर आधारित है और माथ ही ससपेंस से भरपूर है। इस फिल्म का निर्देशन अर्पणा सिंह ने किया है।

Related posts

ट्विटर से स्वरा भास्कर हुई गायब, इंडियन आर्मी को लेकर दिया था विवादित बयान

mohini kushwaha

इरफान की बच्चों के लिए ‘मदारी’ की विशेष स्क्रीनिंग

bharatkhabar