यूपी

उमा भारती ने राहुल औऱ अखिलेश पर कसा तंज

unnoa उमा भारती ने राहुल औऱ अखिलेश पर कसा तंज

उन्नाव। जिले के पुरवा विधान सभा में आज भाजपा की केंद्रीय जन संसाधन मंत्री उमा भारती एक जन सभा को संबोधित करने उन्नाव पहुँची। जहाँ पर पुरवा के भाजपा प्रत्यासी राकेश उत्तम लोधी सांसद साक्षी महराज और बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं उमा भारती तय समय से 2 घंटे देरी से जनसभा को संबोधित करने आई। जहाँ पर उन्होंने जन सभा में लोगो से कहा शासन और उन्नाव जिला प्रशासन के लोगो पर आरोप लगाया कि उनका हैलीकाप्टर तक यहाँ पर उतरने की परमिशन नही दी गयी।

unnoa उमा भारती ने राहुल औऱ अखिलेश पर कसा तंज

जिसके चलते वह लेट हुई है। वहीं उमा भर्ती ने यूपी की अखिलेश सरकार पर भ्रस्टाचार का आरोप लगाया और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किये। वहीं उन्होंने अखिलेश की पत्नी डिम्पल पर तंज कसा की और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा अखिलेश के राज में किसी का भला नही हुआ। न तो पिछडो का हुआ न ही दलितों का और न ही अल्पसंख्यकों का । अब वोट मांगने निकले है।

उमा भारती ने राहुल और प्रियंका पर राम की उपाधि देते हुए तंज कसने के साथ ही कहा भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौसल्या हितकारी बता डाला। मायावती के ऊपर भृष्ट होने के साथ उनके भाई को दस हज़ार करोड़ रुपए वाले होने का आरोप लगाया। उमा भारती ने जन सभा में आये हुए लोगो से कहा उस बार यूपी में भाजपा सरकार बनाएगी तो मैं भी मंत्री हूं आप लोगो के लिए कुछ तो कर ही दूंगी |

अनूप वर्मा, संवाददाता

Related posts

धार्मिक यात्रा पर जाएंगे श्रमिक व उनके परिवारजन, सरकार करेगी विशेष मदद: पं0 सुनील भराला

Trinath Mishra

शिवपाल ने अपने हाथ में ली रजत जयंती की कमान

piyush shukla

जल्द ढहाया जाएगा प्रजापति का अवैध आशियाना

Pradeep sharma