राजस्थान

भाजपा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार की 3 मंडलों की घोषणा

bjp 2 भाजपा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार की 3 मंडलों की घोषणा

जयपुर। शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने बुधवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एक मंत्री तथा कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की है। इसके साथ ही झोटवाड़ा मंडल का विघटन कर तीन मंडल भी बनाए हैं। जैन ने तीनों नए मंडलों में मंडल अध्यक्ष भी बनाए हैं।

bjp 2 भाजपा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार की 3 मंडलों की घोषणा

जैन ने बताया कि शहर कार्यकारिणी में हिमत सिंह रोहिणा को जिला मंत्री तथा दिनेश मित्तल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया है। ढहर का बालाजी निवासी मित्तल अग्रवाल समाज सेवा समिति ढहर का बालाजी के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा झोटवाड़ा मंडल के टुकडे कर वार्ड 15 व 16 में गोकुलपुरा मंडल बनाकर उसमें बहादुर सिंह राठौड़ को मंडल अध्यक्ष, वार्ड, वार्ड- 17,18,19 में करणी विहार मंडल में रतन सिंह निर्वाण को अध्यक्ष और वार्ड 20, 21 के वैशाली नगर मंडल में महेन्द्र यादव को मंडल अध्यक्ष बनाया है।

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की घोषणा के बाद अब शहर भाजपा में सांगानेर और विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्रों में मंडलों की घोषणा बची है। बताया जा रहा है कि जल्द ही स्थानीय विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों की सहमति से इनमें मंडलों की घोषणा कर दी जाएगी।

Related posts

RSS के पीएम नरेंद्र मोदी भारत माता से बोलते हैं झूठ: राहुल गांधी

Trinath Mishra

राजस्थान की जेल के 500 किमी के दायरे से नहीं हटेंगे मोबाइल टावर

Rani Naqvi

राजस्थान: केंद्रीय विद्यालय में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Pradeep sharma