featured Breaking News देश राजस्थान

राजस्थान: केंद्रीय विद्यालय में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

crime 9 राजस्थान: केंद्रीय विद्यालय में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान। अभी गुरुग्राम हत्याकांड का मामला थमा ही नहीं था कि राजस्थान से भी एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामला बाडमेर में केंद्रीय विद्यालय का है। जहां स्कूल में पढ़ने वाली मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। मासूम छात्रा केवल 6 साल की है। इस घटना के बाद से ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

crime 9 राजस्थान: केंद्रीय विद्यालय में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
student raped

मामला सामने आने के बाद मासूम पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में जालीपी कैंट में दूसरी क्लास में पढ़ने वाला छात्रा के अचानक पेट में दर्द हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत के बाद पता लगा कि पीड़िता के नाजुक अंगों के दर्द है इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि मासूम के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी हुई है। पुलिस लगातार स्कूल प्रशासन से पूछताछ कर रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है, गिरफ्तार किए लोगों में एक टीचर भी बताया जा रहा है। गौरतलब है कि विद्या के मंदिर में ऐसी घिनौनी वारदात होगी तो बच्चों का भविष्य कैसे उज्वल होगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

वर्ल्ड कप ने भारत को ठोका आखिरी सलाम, न्यूजीलैंड दुबारा फाइल में

bharatkhabar

‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आएंगी श्वेता तिवारी, रोहित के साथ शेयर की फोटो

Shailendra Singh

बारिश ने रोकी मुबंई की रफ्तार, प्रशासन की खुली पोल ये हुआ हाल

mohini kushwaha