हाथरस। बसपा सुप्रीमों मायावती ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर हाथरस में दिन के दूसरे चुनावी जनसभा को संबोधित किया, इससे पहले उन्हाेंने बुलंदशहर में भी आज सुबह जनसभा को संबोधित किया। हाथरस में उन्होंने एकबार फिर से सत्तारुढ़ सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में गुंडाराज को बढ़ा दिया है इसलिए सपा कांग्रेस को अपना वोट न दे कर एक मात्र अपनी पार्टी को अपना वोट दें।
मायावती ने हाथरस में लोगां को संबोधित करते हुए कहा कि सपा कांग्रेस को अपना वोट न दे कर एक मात्र अपनी पार्टी को अपना वोट देना होगा, बसपा के सत्ता में आते ही राज्य से भ्रष्टाचार और गुंडाराज का खात्मा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा दोनों पार्टियों ने सिर्फ स्वार्थ की राजनीति की है, ये दोनों सरकारें दलित विरोधी नीतियों को लेकर काम कर रही हैं। सपा सरकार में पूरी तरह आतंक का माहौल रहा है और अब एक और साथ उन्हें मिल गया है, कभी एक दूसरे का विरोध करने वाले आज एकसाथ आ गए हैं, इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बस ललित मोदी ,विजय माल्या को अब तक बचा कर रखा है, गरीबों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।