बिहार

बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र : भारती

uma bharti 1 बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र : भारती

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष और विधान पार्षद रामचन्द्र भारती ने केंद्र सरकार पर बिहार के विकास के साथ सौतेला व्यवहार करने आरोप लगाया है। भारती ने एक बयान में केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बजट में बिहार के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा ​कि केंद्र कुछ दे नहीं रही है, जो ​मिल रहा है उसमें कटौती कर विकास में रोड़ा अटका रही है।

uma bharti 1 बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र : भारती

भारती ने कहा कि बजट से पहले बिहारवासियों को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन बजट आने के बाद सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गई। उन्होंने बिहार भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने में आगे रहते है, लेकिन केंद्र सरकार के बिहार की उपेक्षा मामले में एक बार भी बोलने की ​हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के लोगों की उम्मीदों को तोड़ा है। बजट में बिहार के लोगों के लिए कुछ भी नहीं रखा गया। केंद्र सरकार के खिलाफ बोलते हुए उनहोंने इस बजट को निराशाजनक करार दिया।

Related posts

दिल्ली आकर बक्सर डीएम ने की खुदकुशी, जाने सुसाइड नोट में क्या लिखी वजह

Rani Naqvi

लालू की इफ्तार पार्टी नीतीश-लालू मिले गले

Arun Prakash

 कोरोना की वजह  से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के समर्थकों ने आइसोलेशन वार्ड का किया विरोध

Shubham Gupta