featured Breaking News देश यूपी

प्रियंका को यूपी में चुनाव प्रचार करना चाहिए: शीला दीक्षित

Sheela Dixit 1 प्रियंका को यूपी में चुनाव प्रचार करना चाहिए: शीला दीक्षित

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने सोमवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में हिस्सा लेना चाहिए। इससे पार्टी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी एक लोकप्रिय नेता हैं और उन्हें चुनाव प्रचार के लिए आना चाहिए। उत्तर प्रदेश में प्रियंका के चुनाव प्रचार से कांग्रेस को लाभ होगा।

Sheela Dixit

ईटीवी को दिए एक साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि उत्तर प्रदेश चुनाव में उनका मुख्य एजेंडा क्या होगा, जवाब में शीला ने कहा, “अखिलेश यादव की वर्तमान सरकार के काम से लोग मायूस हुए हैं। इसके कारण लोग उन्हें अगला मौका नहीं देने जा रहे हैं। हमारा एजेंडा केवल विकास होगा।”

शीला ने यह भी कहा कि वह केवल चुनाव प्रचार पर ध्यान केंद्रित करेंगी और चुनाव लड़ने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह पूछे जाने पर कि पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भूमिका क्या होगी और क्या उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाएगा, उन्होंने कहा, “उन्हें और समय दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी अध्यक्ष बनेंगे या नहीं, इस पर पार्टी हाईकमान फैसला लेगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “बीते दो वर्षो में मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है और वे चुनाव में किए गए अपने वादों को पूरा करने में नाकाम हुए हैं।”

शीला ने कहा, “कांग्रेस-मुक्त इंडिया जैसी टिप्पणियों से प्रधानमंत्री को कोई लाभ नहीं होने वाला।”

(आईएएनएस)

Related posts

लॉकडाउन में शराबियों को छू़ट देकर क्या वाकई में सुधर जाएगी अर्थव्यवस्था, क्या रोजगार से ज्यादा जरूरी बन गये शराबी..

Mamta Gautam

गुरू भाई ने किस तरह गन प्वाइंट पर रेप का महिला का बनाया वीडियो जाने इस खबर में

piyush shukla

सरचार्ज माफी के लिए सरकार ने दिया इतना समय, जान लें कैसे मिलेगा लाभ

sushil kumar