मनोरंजन

जानिए किसके साथ जन्मदिन मनाएंगे जावेद अख्तर

enter जानिए किसके साथ जन्मदिन मनाएंगे जावेद अख्तर

नई दिल्ली। शायर-लेखक-सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अख्तर के 72वें जन्मदिन पर मंगलवार को उनकी पत्नी शबाना आजमी ने करीबी दोस्तों और प्रियजनों के साथ शाम को पार्टी प्लान की है। इसमें मेहमानों को घर का बना खाना परोसा जाएगा। पार्टी का विचार शबाना आजमी का है. अपने पिता महान शायर कैफी आजमी की जयंती पर शनिवार को संगीतमय शाम की समाप्ति के बाद, शबाना अपने पति के जन्मदिन पर परिजनों-दोस्तों के साथ बिना धूमधड़ाके वाला जश्न मनाना चाहती थीं।

enter जानिए किसके साथ जन्मदिन मनाएंगे जावेद अख्तर

लेकिन, ऐसा हो नहीं सका। शाम खामोशी से नहीं बीतेगी, यह मेहमानों की बढ़ती सूची से साबित हो गया। पार्टी के बारे में अभिनेत्री ने कहा, ‘जब जादू (जावेद) की बात आती है तो आखिरी मिनट तक कुछ भी फैसला नहीं हो पाता। इसलिए आखिरी रात तक कुछ नहीं कहा जा सकता कि क्या होगा। उनके नाम में न केवल जादू है बल्कि यह उनका व्यक्तित्व है। दोस्तों ने कहा कि हम उनके लिए आएंगे। तो, अब घर की बनी ढेर सारा डिश होंगी, दोस्त होंगे, खुशी होगी’।

Related posts

शादी के 18 साल बाद टूटा रजनीकांत की बेटी-दामाद धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता

Neetu Rajbhar

मस्तानी की भूमिका से ज्यादा कठिन था रानी पद्मावती की भूमिका निभाना: दीपिका

Breaking News

इस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं किंग खान की बेटी सुहाना! वायरल हुई अफेयर की खबरें

mahesh yadav