featured मनोरंजन

शादी के 18 साल बाद टूटा रजनीकांत की बेटी-दामाद धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता

Screenshot 2022 01 18 111435 शादी के 18 साल बाद टूटा रजनीकांत की बेटी-दामाद धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता

साउथ फिल्म के पॉपुलर अभिनेता धनुष ने बॉलीवुड के मेगास्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या के साथ 18 नवंबर 2004 में काफी धूमधाम के साथ शादी रचाई थी। यह दोनों ही कपल लोगों को काफी पसंद आए थे। लेकिन उस वक्त लाखों लोगों का दिल टूट गया जब उन्होंने धनुष और ऐश्वर्या की तलाक की खबर सुनी। जी हां आपने सही पढ़ अब ये दोनों कपल हमेशा के लिए अलग होने जा रहे है। 

आपको बता दें रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या फिल्म निर्देशिका और प्लेबैक सिंगर हैं। और धनुष से ऐश्वर्या की पहली मुलाकात उनके पिता एवं सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक फंक्शन के दौरान हुई थी। जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या धनुष की बहन की काफी अच्छी दोस्त थी। आपकी बात सही ऐश्वर्या और धनुष के बीच मुलाकातों का सिलसिला जारी हो गया और दोनों अच्छे दोस्त बने हैं। ऐसी बात इन दोनों के अफेयर की खबरें काफी तेजी से फैलने लगी। अफवाहों के चलते दोनों के परिवार परेशान हो गए और धनुष और ऐश्वर्या ने शादी का फैसला कर लिया। धनतेरस की उम्र सिर्फ 21 वर्ष और ऐश्वर्या की उम्र 23 वर्ष थी के बाद दोनों के परिवारों ने काफी धूमधाम के साथ 18 नवंबर 2004 को इन दोनों की शादी रचा दी। 

आपको बता दें इस कपल के दो बेटे हैं यात्रा राजा और लिंगा राजा, जिनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था। लेकिन अब अभिनेता धनुष और निर्देशिका ऐश्वर्या की शादी के 18 साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए है। 

आपको बता दें 17 जनवरी 2022 को ऐश्वर्या और धनुष दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसके जरिए उन्होंने तलाक की घोषणा की। ट्विटर पर ट्वीट करते हुए धनुष ने लिखा है कि “हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। ओम नम: शिवाय!”

Related posts

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने हिंडन एयरबेस से उड़ाया मिग-21, ऐसा था नजारा

Rani Naqvi

कोरोना अपडेट : भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना से मौत का आंकड़ा 500 के पार, 24 घंटे में सामने आए 11,850 नए केस

Neetu Rajbhar

देवरिया कांड: लापता युवती गोरखपुर के वृद्धाश्रम में मिली, 5 अगस्त को लाई गए थी युवती

mahesh yadav