यूपी

साइकिल से उतरे कुलदीप सेंगर पत्नी के साथ भाजपा में हुए शामिल

kuldeep साइकिल से उतरे कुलदीप सेंगर पत्नी के साथ भाजपा में हुए शामिल

उन्नाव। विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने से पहले ही सूबे में नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। विशेषकर पांच साल तक जिस समाजवादी पार्टी की सरकार (सपा) में शामिल होने के लिए नेता पूरी कोशिश में लगे रहते थे, वही दल अब उन्हें रास नहीं आ रहा है और वह इसे छोड़ रहे हैं।

kuldeep साइकिल से उतरे कुलदीप सेंगर पत्नी के साथ भाजपा में हुए शामिल

पार्टी की अदलाबदली की कड़ी में सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर अपनी जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी संगीता के साथ नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इनके साथ ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से पूर्व सांसद आर.के. पटेल और बिठूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा, वी.के. सिंह औश्र सुनील सिंह पटेल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

इससे पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे अशोक प्रधान, सपा के वर्तमान प्रत्याशी महेंद्र अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अभी कई और सपा नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इनमें कई बड़े नाम बताये जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य के सम्पर्क में हैं।

Related posts

पीजीआई: क्रिटिकल केयर मेडिसिन में बढ़ेगी बेडों की संख्या

Shailendra Singh

कोरोना वारियर्स की गैर वित्तीय मांगों पर सरकार जल्‍द ले फैसला: परिषद

Shailendra Singh

भवन निर्माण सामग्री खरीदने जा रहे तो हो जाइए सावधान, कीमत में आया भारी उछाल

Aditya Mishra