देश

लड़कियों के किस करके भागने वाले क्रेजी सुमित को पुलिस ने पकड़ा

sumit लड़कियों के किस करके भागने वाले क्रेजी सुमित को पुलिस ने पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली में लड़कियों को ‘किस’ करके भागने का विडियो यूट्यूब पर अपलोड करके अभद्रता फैलाने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों का कहना है कि उसे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पकड़ लिया था। बता दें कि यूट्यूब पर ‘द क्रेजी सुमित’ नाम से लड़कियों को सरेराह किस करते विडियो सामने आने के बाद सुमित के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मामले में आरोपी सुमित के खिलाफ शील भंग और आईटी ऐक्ट के तहत अश्लील सामग्री अपलोड करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

sumit लड़कियों के किस करके भागने वाले क्रेजी सुमित को पुलिस ने पकड़ा

 

पूछताछ में इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनमें सबसे बड़ा खुलासा यह है कि वह अपने ही ग्रुप की लड़कियों के साथ मिलकर प्रैंक करता था, यानी विडियो में खुद को ‘विक्टिम’ जाहिर कर रही लड़की असल में उसकी जानकार है। इनका मकसद विडियो बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक खुद को पहुंचाना और सोशल साइट पर खुद को लाईक हासिल करवाना था।

Related posts

जस्टिस जेएस केहर होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश

Rahul srivastava

आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, ये हैं मुख्य तथ्य

mohini kushwaha

सीबीएसई ने 12वीं क्लास के रिजल्ट किए घोषित, इस साइट पर जाकर करें चेक

Rani Naqvi