featured देश

भारत और पुर्तगाल के बीच छह समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

pm india भारत और पुर्तगाल के बीच छह समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुर्तगाल के पीएम एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की। इसके बाद दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता हुई। इस दौरान भारत और पुर्तगाल के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

pm india भारत और पुर्तगाल के बीच छह समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह कृतज्ञ हैं कि प्रवासी भारतीय दिवस पर उन्होंने मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया। इस दौरान पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो ने प्रधानमंत्री मोदी को फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो की जर्सी गिफ्ट की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि पुर्तगाल के साथ व्यापक चर्चा में सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रिश्तों की समीक्षा की गई।

ऐतिहासिक संबंधों और वैश्विक समस्याओं के आधार पर भारत और पुर्तगाल के बीच गहरे संबंध हैं। रक्षा सहयोग के क्षेत्र में समझौते पर हस्ताक्षर से हमें अपनी ताकत बढ़ाने में सहायता मिलेगी जो दोनों देशों के लिए लाभकारी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करने के लिए मोदी ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा अपने सात दिवसीय दौरे पर शनिवार को भारत पहुंचे।

राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी यात्रा दोनों देशों के संबंधों को आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत यात्रा उनके लिए कई मायनों में अहम है उनका यहां से भावनात्मक और व्यक्तिगत जुड़ाव है।

Related posts

कोहली के प्रदर्शन से खुश हुए सचिन, कहा- महानतम खिलाड़ियों में होंगे शामिल

mahesh yadav

उत्तराखंड में आज बिल्कुल बंद रहेगा बाजार, केवल पेट्रोल पंप, डेयरी, फल-सब्जी और मेडिकल स्टोर ही खुलेंगे

Rani Naqvi

सोनभद्र में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सामूहिक विवाह में हिस्सा लेने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Rani Naqvi