देश

केजरीवाल सरकार भ्रष्ट और नाकारा : मनोज तिवारी

manoj केजरीवाल सरकार भ्रष्ट और नाकारा : मनोज तिवारी

नई दिल्ली। दिल्ली से भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर वार करते हुए कहा कि ये सरकार बिल्कुल भ्रष्ट और नाकारा है जिसमें सिर्फ भाई भतीजावाद ही चल रहा है। केजरीवाल सरकार के आधे से ज्यादा मंत्री भ्रष्टाचार के मुद्दों को नकारने का पूरा प्रयास करते हैं पर मंत्री सतेन्द्र जैन की हवाला मामले में संलिप्तता के आरोप और उनके विरुद्ध अपनी बेटी एवं मुख्यमंत्री के रिश्तेदार डाॅ. निकुंज अग्रवाल को सरकारी नियुक्ति देने के मामले इतने गंभीर हैं कि इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

manoj केजरीवाल सरकार भ्रष्ट और नाकारा : मनोज तिवारी

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का आईएएस राजेन्द्र कुमार मामले में रवैया भी बेहद चैकाने वाला है। दिसम्बर 2013 तक केजरीवाल को शीला दीक्षित शासन के हर फैसले में अधिकारी का भ्रष्टाचार नजर आता था पर आज जब शीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल में राजेन्द्र कुमार के भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई र्कारवाई कर रही है, तब केजरीवाल सरकार द्वारा उनका बचाव चौंकाने वाला है।

तिवारी ने कहा, ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल का भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष दिसम्बर 2013 के मध्य में समाप्त हो गया और उन्होंने शीला दीक्षित सरकार के बदनाम अफसरों को अपनी पार्टी का खजाना भरने की जिम्मेदारी दे दी वरना यह समझ से परे है कि आखिर बहुत पहले से भ्रष्टाचार में आरोपित राजेन्द्र कुमार को उन्होंने अपना सचिव क्यों बनाया। उन्होंने कहा कि जनता अब मुख्यमंत्री केजरीवाल से आरोपित मंत्री सतेन्द्र जैन के हवाला एवं जमीन खरीद मामले पर और शीला शासन में राजेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किए भ्रष्टाचार पर उनके स्पष्ट विचार जानना चाहती है।

Related posts

हेमंत सोरेन का पूर्व सीएम रघुवर पर निशाना, कहा- भ्रष्टाचार मामले में पर्याप्त सबूत, कार्रवाई होना तो निश्चित

Shagun Kochhar

जेट एयरवेज की बढ़ी मुश्किलें, यात्री ने मांगा 30 लाख का मुआवजा

mohini kushwaha

जनिए: क्यों मनाया जाता है मुहर्रम, कैसे जान की कुर्बानी देकर बचाया इस्लाम

Rani Naqvi