Breaking News featured देश

जल्द ही पाकिस्तान में कैद 439 भारतीय मछुआरे होंगे रिहा

fisherman जल्द ही पाकिस्तान में कैद 439 भारतीय मछुआरे होंगे रिहा

मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ता पूरी तरह रुके होने के बावजूद पाकिस्तान की जेलों में बंद 439 भारतीय मछुआरे दो समूहों में घर लौटेंगे। पहला समूह क्रिसमस के मौके पर अपने घर पहुंचेगा। इस कदम से मछुआरों में खुशी की लहर है। पाकिस्तान-इंडिया पीपुल्स फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी के प्रवक्ता जतिन देसाई ने कहा कि 220 मछुआरे रविवार को आ जाएंगे और शेष 209 पांच जनवरी, 2017 को लौटेंगे।

fisherman

देसाई ने कहा, द्विपक्षीय वार्ता पूरी तरह रुके होने के बावजूद यह रिहाई महत्वपूर्ण है। पीआईपीएफपीडी ने बदले में भारत सरकार से भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा करने की अपील की है। फिलहाल कराची की जेलों में 516 भारतीय मछुआरे कैद हैं, जबकि गुजरात की जेलों में 80 पाकिस्तानी मछुआरे हैं। उन्होंने कहा दोनों देशों को मछुआरों के मामले में ‘गिरफ्तार न किए जाने की नीति’ का पालन करना चाहिए। 2008 में स्थापित कैदियों के लिए भारत-पाकिस्तान न्यायिक समिति (आईपीजेसीपी) की तत्काल बैठक होनी चाहिए।

इसके साथ ही कहा, मछुआरों की जब्त नौकाएं लौटा दी जानी चाहिए, क्योंकि ये उनके जीवनयापन का एकमात्र साधन हैं। आईपीजेसीपी की बैठक हर छह महीने में होती थी, लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार के आने के बाद से समिति की कोई बैठक नहीं हुई है।

Related posts

अध्यादेशों को फिर से जारी करना संविधान से धोखाः सुप्रीम कोर्ट

Rahul srivastava

एनकाउंटर खत्म तीनों आतंकी हुए ढेर, एक जवान भी हुआ शहीद

Trinath Mishra

कैलाश सत्यार्थी के घर से नोबेल पुरस्कार हुआ चोरी

shipra saxena