मनोरंजन

ठीक हो रहे हैं धरमजी : हेमा मालिनी

dharmendra ठीक हो रहे हैं धरमजी : हेमा मालिनी

मुंबई। बॉलीवुड के धरम पाजी ठीक हो रहे है ये कहना है हेमा मालिनी का। अपने पति की सलामती की खबर देते हुए एक्ट्रस से राजनेता बनी हेमा मालिनी ने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। हेमा ने लिखा, अस्पताल में धरमजी के भर्ती होने को लेकर चिंतित लोगों के आश्वासन के लिए बता दूं कि वह ठीक हो रहे हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। आप सबका धन्यवाद।

 

हेमा मालिनी के साथ ही धर्मेद्र के बेटे अभिनेता व फिल्मकार सनी देओल ने भी उनकी सलामती की खबर उनके फैन्स को ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा, फूड प्वाइजनिंग से उनके पिता बीमार पड़ गए और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

 

आगे लिखा, मेरे पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने के लिए आप सबका धन्यवाद। वह फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़ गए थे और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। कृपया इस बारे में अटकलें न लगाएं।

Related posts

जब सुशांत लगा रहे थे फांसी तो गर्लफ्रेंड करा रहीं थी फोटोशूट?

Mamta Gautam

इस ‘पाताल लोक’ को देख लिया तो भूल जाओगे सारे लोक, अनुष्का शर्मा की वेब सीरिज क्यों है खास..

Mamta Gautam

उर्वशी रौतेला के बेली डांस की हो रही है तारिफ, आपने देखा क्या

mohini kushwaha