मनोरंजन

ठीक हो रहे हैं धरमजी : हेमा मालिनी

dharmendra ठीक हो रहे हैं धरमजी : हेमा मालिनी

मुंबई। बॉलीवुड के धरम पाजी ठीक हो रहे है ये कहना है हेमा मालिनी का। अपने पति की सलामती की खबर देते हुए एक्ट्रस से राजनेता बनी हेमा मालिनी ने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। हेमा ने लिखा, अस्पताल में धरमजी के भर्ती होने को लेकर चिंतित लोगों के आश्वासन के लिए बता दूं कि वह ठीक हो रहे हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। आप सबका धन्यवाद।

 

हेमा मालिनी के साथ ही धर्मेद्र के बेटे अभिनेता व फिल्मकार सनी देओल ने भी उनकी सलामती की खबर उनके फैन्स को ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा, फूड प्वाइजनिंग से उनके पिता बीमार पड़ गए और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

 

आगे लिखा, मेरे पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने के लिए आप सबका धन्यवाद। वह फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़ गए थे और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। कृपया इस बारे में अटकलें न लगाएं।

Related posts

अमिताभ बच्चन के घर कोविड-19 की दस्तक, एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

Rahul

46 साल की एक्ट्रेस तब्बू ने अब तक नहीं की है शादी, पर उन्हें नहीं हैं कोई पछतावा-पढ़ें पूरी खबर

mohini kushwaha

टी.वी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी को करते हैं 7 मिलियन लोग फॉलो

mohini kushwaha