शाहजहांपुर। आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों को लुभाने के लिए भाजपा परिवर्तन यात्रा कर रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा शाहजहांपुर पहुंच चुकी है। शाहजहांपुर में शाह ने अखिलेश यादव और मायावती पर जमकर प्रहार किया।
अमित शाह के भाषण के प्रमुख अंगः
- शाहजहांपुर में मंच पर पहुंचते ही अमित शाह ने देश के वीर सपूतों का नमन करते हुए अपने भाषण की शुरूआत की।
- प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए पार्टी कर रही है परिवर्तन यात्रा
- लोगों की भीड़ को देखकर लगता है प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
- यूपी का विकास बुआ-भतीजे की लड़ाई में फंसा
- 15 सालों में बसपा और सपा के शासनकाल में यूपी पीछे हो गया
- नोटबंदी पर विपक्ष ना करें लोगों को गुमराह
- यूपी के विकास के लिए बनेगी भाजपा सरकार
- 2 तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा
- नोटबंदी से मायावती और ममता के चेहरे का नूर बढ़ा, दोनों की उम्र 10 साल बढ़ गई
- विपक्ष के हंगामे के कारण संसद नहीं चल पाई
- सभी राजनैतिक दल साथ आएंगे तभी देश से कालाधन खत्म हो पाएगा
युवाओं का ध्यान किया आकर्षित
प्रदेश के युवाओं का ध्यान भाजपा की ओर आकर्षित करने के लिए शाह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। नौकरी के अवसर तलाशने के लिए युवाओं को दर-दर नहीं भटकना होगा।
अखिलेश पर बोला हमला
सूबे के मुखिया अखिलेश यादव को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले पर लो लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सपा और बसपा नोटबंदी का जप कर रहे हैं। जबकि भाजपा सदैव से राम का नाम जपती आई है। साथ ही कहा कि अखिलेश यादव केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए लाई गई योजना से डर गए है। अखिलेश के शासन काल में किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अखिलेश भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उमड़ रही भीड़ को देखकर अंदाजा लगा चुके है कि आगामी चुनाव में वो हार जाएंगे। प्रदेश में पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ रही है जिसके कारण अखिलेश के मन में डर बना हुआ है।
मोदी की तारीफ, मनमोहन पर सवाल
मनमोहन सिंह की चुप्पी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि भाजपा ने देश को बोलने वाला पीएम दिया है।