featured देश

Hookah Ban In Karnataka: कर्नाटक सरकार ने हुक्के पर लगाया प्रतिबंध, जानिए वजह

Hooka 2 Hookah Ban In Karnataka: कर्नाटक सरकार ने हुक्के पर लगाया प्रतिबंध, जानिए वजह

Hookah Ban In Karnataka: कर्नाटक सरकार ने हुक्के की बिक्री और खपत पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगा दिया। नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। इसकी घोषणा कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने की है।

ये भी पढ़ें :-

UP News: 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और युवाओं की सुरक्षा के लिए हुक्का पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने लिखा कि हुक्का धूम्रपान से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए, हमने पूरे राज्य में हुक्का धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाकर निर्णायक कार्रवाई की है।

मंत्री ने आगे लिखा कि इस चिंता के आलोक में, हम सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) में संशोधन करके कर्नाटक में हुक्का धूम्रपान पर प्रतिबंध लागू कर रहे हैं। हमारी सरकार हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए काम कर रही है।

Related posts

कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाया खौफ, भारत ने भी 8 जनवरी तक सस्पेंड की दूतावास संबंधी सेवाएं

Aman Sharma

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बयान से MS धोनी के फैंस का टूट सकता है दिल

mahesh yadav

WTC महामुकाबला: आज समय से शुरू होगा मैच, जानें अब ड्रॉ हुआ मैच तो क्या हैं नियम

pratiyush chaubey