featured दुनिया देश

भारत आ रहे जहाज पर हिंद महासागर में ड्रोन अटैक, विस्फोट के बाद लगी आग, अलर्ट पर नेवी

indian navy भारत आ रहे जहाज पर हिंद महासागर में ड्रोन अटैक, विस्फोट के बाद लगी आग, अलर्ट पर नेवी

हिंद महासागर में सऊदी से भारत आ रहे एक ऑयल वैसेल एमवी केम प्लूटो पर शनिवार को ड्रोन से हमला हुआ है। भारतीय नौसेना के मुताबिक इस जहाज पर 20 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार हैं।

यह भी पढ़े

राजस्थान : रूम हीटर से लगी आग में पिता – बेटी की मौत, पत्नी हुई घायल

 

वहीं भारतीय सेना ने कोस्ट गार्ड के पैट्रोलिंग वैसेल ICGS विक्रम को उस जगह के लिए रवाना कर दिया है, जहां हमला हुआ है। नौसेना भी अलर्ट पर है। वॉरशिप भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। जहाज सऊदी अरब से मेंगलुरु जा रहा था। इसमें क्रूड ऑयल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन जहाज पर आग लग गई। इस आग पर काबू पा लिया गया है। लाइबेरिया के झंडे वाला यह जहाज इजराइल से संबंधित बताया जा रहा है। आग से जहाज के काम करने की कैपेसिटी पर असर पड़ा है। ब्रिटिश मिलिट्री के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स ने बताया कि जहाज भारत के पोरबंदर कोस्ट से करीब 200 समुद्री मील की दूरी पर था। हालांकि यह भारत के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन से दूर था। फिलहाल किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जहाज से आखिरी बार सऊदी अरब संपर्क किया गया था।

इससे करीब एक महीने पहले हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाईजैक कर लिया था। यह जहाज तुर्किये से भारत आ रहा था। हूती विद्रोहियों ने इसे इजराइली जहाज समझ कर हाईजैक किया था। वारदात से पहले हूती समूह ने इजराइली जहाजों पर हमले की चेतावनी दी थी। हूती विद्रोहियों के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि इजराइल की तरफ से चलने वाले सभी जहाजों को निशाना बनाया जाएगा।

Related posts

फिर से लौट रहा लॉकडाउन, मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से सोमवार तक लॉकडाउन

pratiyush chaubey

अस्पताल में करुणानिधि के हालचाल लेने पहुंचे राहुल गांधी

shipra saxena

Paush Putrada Ekadashi 2022: पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Neetu Rajbhar