featured देश

फिर से लौट रहा लॉकडाउन, मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से सोमवार तक लॉकडाउन

shivraj singh 1 फिर से लौट रहा लॉकडाउन, मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से सोमवार तक लॉकडाउन

कोरोना की लगातार बढ़ती रफ्तार अब डरा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें सख्त से सख्त फैसला ले रही हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के रायपुर के बाद अब मध्य प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान सीमाएं सील रहेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब पूरे प्रदेश के शहरी इलाकों में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। सीएम ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है। बड़े शहरों में अब कंटेन्मेंट एरिया भी बनाया जाएगा, और उन कंटेन्मेंट क्षेत्रों में भी लॉकडाउन लगाया जाएगा। इसी के साथ सभी सरकारी ऑफिसों में अगले तीन महीनों तक हफ्ते में केवल 5 दिन ही काम किया जाएगा। ऑफिस का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

बता दें पहले ये कुछ ही जिलों में लागू था, लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए अब हर शहर में इसे लागू कर दिया गया है। इस दौरान शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा, और लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी होगी।

मास्क पहनना अनिवार्य होगा

लॉकडाउन के दौरान मेडिकल दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। वहीं दुध सुबह और शाम को बेचे जा सकते हैं। जहां सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे।

क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद ?

रायपुर जिले की सभी सीमाएं रहेंगी सील।

दूध और पेपर का वितरण सुबह और शाम होगा

मेडिकल दुकानों को तय सीमा में खुले रहने की अनुमति।

मेडिसिन की होम डिलवरी को प्रथमिकता दी जाएगी।

पेट्रोल पम्प में सरकारी वाहन, प्रेस कर्मी, मेडिकल इमरजेंसी, ई पास परमिशन वाले व्यक्ति को ही डीजल-पेट्रोल मिलेगा।

स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

मीडियाकर्मी वर्क फ्रॉम होम का पालन करेंगे, सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

सभी धार्मिक संस्थान, पर्यटन स्थल बंद रहेंगे।

सार्वजनिक आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल में भारत के सम्मान को पूरी दुनिया में बढ़ाया: बाबा रामदेव

Rani Naqvi

अगले 24 घंटों में भारत पर मंडरा रहा चक्रवाती तूफान बुलबुल का खतरा

Rani Naqvi

गाड़ी चोरी मामला: छापेमारी के लिए पुलिस पहुंची खतरनाक बाजार, हाथ अभी भी खाली

Pradeep sharma