featured दुनिया

नाइजीरिया के मस्जिद में नमाज पढ़ रहे नमाजियों पर अंधाधुंध फायरिंग, 7 की मौत

firing नाइजीरिया के मस्जिद में नमाज पढ़ रहे नमाजियों पर अंधाधुंध फायरिंग, 7 की मौत

नाइजीरिया के एक मस्जिद में कुछ हमलावरों ने नमाज पढ़ रहे नमाजियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 7 नमाजियों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :-

3 सितम्बर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

फायरिंग में 7 नमाजियों की मौत
जानकारी के अनुसार ये घटना शनिवार को उत्तर-पश्चिम कडुना राज्य के इकारा के सुदूर साया गांव में शुक्रवार देर रात सामने आई थी. उस दौरान लोग नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे, जहां हथियारबंद बदमाशों के एक गिरोह ने मस्जिद पर हमला किया गया। इस हमले में 7 नमाजी मारे गए हैं। साथ में दो अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक भारी हथियारों से लैस हमलावरों के गिरोह ने पिछले तीन सालों में नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में कहर बरपाया है, हजारों लोगों का अपहरण किया है, सैकड़ों लोगों की हत्या की है और कुछ क्षेत्रों में सड़क मार्ग से यात्रा करना असुरक्षित बना दिया है।

Related posts

राज्य स्थापना सप्ताह के मौके पर सीएम रावत ने अल्मोडा में आयोजित युवा सम्मेलन में भाग लिया

Rani Naqvi

मुख्यमंत्री को भेंट की गई खादी से बनी रामलला की पोशाक, वसंत पंचमी को पोशाक पहनाने की तैयारी

Aditya Mishra

जाने क्या है तबलीगी जमात, क्यों होती है और कहां से शुरू हुई, अब तक कहां-कहां होती है

Shubham Gupta