featured देश

Delhi Congress News: कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष का एलान, अरविंदर सिंह लवली को सौंपी जिम्मेदारी

F41vIhkWcAAYZdg Delhi Congress News: कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष का एलान, अरविंदर सिंह लवली को सौंपी जिम्मेदारी

Delhi Congress News: कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष का एलान कर दिया है। पार्टी ने अनिल चौधरी की जगह अब अरविंदर सिंह लवली को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ें :-

31 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

इस बाबत कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी जानकारी दी। INC Sandesh ने एक पोस्ट में लिखा- कांग्रेस अध्यक्ष ने अरविंदर सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

केसी वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरविंदर सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। लवली को कमान देकर कांग्रेस ने दिल्ली के सिख वोटरों को साधने की कोशिश की है।

बता दें अरविंदर सिंह लवली दिल्ली की भूतपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह चार बार विधायक भी रहे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से राजनेता गौतम गंभीर (भाजपा) और आतिशी (आप) के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।

Related posts

बीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरती साख को लेकर सीएम से मिले भराला

lucknow bureua

2019 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों का गठबंधन मुश्किल: शरद पवार

Rani Naqvi

पीएम मोदी के घनिष्‍ठ हैं एके शर्मा, आखिर इनकी मुलाकात कराई किसने, यहां जानिए  

Shailendra Singh