featured धर्म

13 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal 3 13 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 13 जुलाई 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
आज घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आपके जनसम्पर्क का दायरा मजबूत होगा। छात्रों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

वृषभ
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। आप ऊर्जावान होकर अपने कार्यों में लगे रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। मौसम में आए बदलाव को लेकर थोड़े सावधान रहें। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। कारोबार को लेकर निराशा हो सकती है।

कर्क
आज युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय में परेशानियाँ उत्पन्न होंगी। अपने निर्णयों को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे।

सिंह
जीवनसाथी को आज उपहार दे सकते हैं। आपके मन में धार्मिक भावना प्रबल होगी। सन्तान को करियर में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर बाजार से बड़ा धन लाभ हो सकता है।

कन्या
बेरोजगार लोगों को जॉब इंटरव्यू के कॉल आ सकते हैं। आज प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा।

तुला
किसी जरूरी काम से यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्य बड़ी आसानी से पूरे हो जायेंगे। सम्पत्ति विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। परिजन आपके प्रति सहयोगात्मक भाव रखेंगे। कारोबार में अपेक्षित तरक्की होगी।

वृश्चिक
ऑफिस में आपके काम बहुत ही आसानी से बन जायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक रूप से शान्ति का अनुभव करेंगे। पुराने परिचित मित्रों से आपका मिलना हो सकता है।

धनु
आज घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। राजनीतिक लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। जॉब में आपको हल्की परेशानियों के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने से आपका मन खुश रहेगा।

मकर
आज आप काफी बिजी रहने वाले हैं।साक्षात्कार के कॉल आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। अपने टार्गेट को लेकर पूरी मेहनत से काम करेंगे।

कुंभ
आज समय बर्बाद बिल्कुल भी न करें। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। लोभ के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास रहेगा।

मीन
आज आपके लिये कार्यक्षेत्र में बहुत शानदार दिन रहने वाला है। आय के नये स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार के उद्देश्य से आप यात्रा कर सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 13 जुलाई 2023 गुरुवार का दिन है। सावन मास की कृष्ण पक्ष एकादशी 06:24 PM तक उसके बाद द्वादशी। सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग-शूल योग 08:52 AM तक, उसके बाद गण्ड योग, करण – बव 06:09 AM तक, बाद बालव 06:25 PM तक, बाद कौलवहै, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 13 जुलाई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- एकादशी 06:24 PM तक उसके बाद द्वादशी
  • नक्षत्र- कृत्तिका 08:52 PM तक उसके बाद रोहिणी
  • करण- बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- गण्ड
  • वार- गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:53 AM
  • सूर्यास्त– 7:11 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 1:52 AM,12 जुलाई
  • चन्द्रास्त- 3:39 PM 13 जुलाई
  • राहु काल 02:12 PM से 03:52 PM तक

Related posts

कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए रणनीति बनाने की जरूरत : अखिलेन्द्र दुबे

Shailendra Singh

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में मिले 2,298 नए कोरोना मामले, 12 मरीजों की मौत

Rahul

Mirzapur: फरहान अख्तर के घर यूपी पलिस और मुम्बई पुलिस से भिडंत, नियमों को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा

Aman Sharma