featured उत्तराखंड देश

23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चमोली में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे हुआ ब्लॉक

768 512 16436503 thumbnail 3x2 pl 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चमोली में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे हुआ ब्लॉक

 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश भर में मानसून सामान्य से धीमी रफ्तार से चल रहा है। अभी देश में 16% कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़े

बिष्णुपुर में पुलिस ने रोका राहुल गांधी का काफिला, अब हेलिकॉप्टर से मणिपुर के चूराचांदपुर जाएंगे राहुल

 

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में सामान्य से 42% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में 3 दिन मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है।

180352 rainweb 1 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चमोली में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे हुआ ब्लॉक

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश की वजह से छिनका के पास लैंडस्लाइड होने से बद्रीनाथ की तरफ जाने वाला हाईवे ब्लॉक हो गया। यहां टूरिस्ट फंसे हुए हैं। असम में बाढ़ के हालात में कुछ सुधार है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, राज्य के 6 जिलों में 83 हजार लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात बंद

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और सतारा में बीते 24 घंटे में जोरदार बारिश से रेलवे ट्रैक, बाजारों और सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया। ठाणे में पेड़ जड़ से उखड़ गए।

untitled design 17 2 sixteen nine 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चमोली में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे हुआ ब्लॉक

हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी-पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी पश्चिम मध्यप्रदेश, सौराष्ठ और कच्छ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र , तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार। इन सभी राज्यों में तेज बारिश हो सकती है ।

Related posts

बिहार स्‍कूल एग्‍जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी 10वीं कक्षा के रिजल्ट तैयार करने का काम पूरा, इस दिन होगा नतीजों का ऐलान

Rani Naqvi

एटीएम से अब एकबार में निकाल सकेंगे 24 हजार रुपए

Rahul srivastava

38 वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों  की समीक्षा के साथ सीएम ने खेल सचिवालय का उद्घाटन किया

Trinath Mishra