featured देश

बिष्णुपुर में पुलिस ने रोका राहुल गांधी का काफिला, अब हेलिकॉप्टर से मणिपुर के चूराचांदपुर जाएंगे राहुल

rahul-gandhi

Rahul Gandhi Visit Manipur:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार दोपहर को दो दिन के मणिपुर दौरे पर पहुंचे। यहां इंफाल से 20 किलोमीटर दूर विष्णुपुर के पास उनके काफिले को पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद वे इंफाल लौट आए हैं।

ये भी पढ़ें :-

RPSC Recruitment 2023: आरएएस परीक्षा 2023 का नोटिस रिलीज, 900 से ज्यादा पदों केक लिए मांगें आवेदन

राहुल चूराचांदपुर रिलीफ कैंप में पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि रास्ते में हिंसा हो सकती है, इसलिए काफिला रोका गया। इस बीच सेना ने कहा है कि हथियार लिए दंगाइयों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गोलीबारी की है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बिष्णुपुर जिले में हाईवे पर टायर जलाए गए थे और काफिला पर कुछ पत्थर भी फेंके गए थे। हमें डर है कि ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं, इसलिए सावधानी रखते हुए काफिले को विष्णुपुर में रोका गया। यहां से वे हेलिकॉप्टर से चूराचांदपुर जाएंगे।

गुरुवार यानी 29 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोहब्बत का पैगाम देने के लिए दो दिन के मणिपुर के दौरे पर रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान राज्य में बनाए गए राहत शिविरों का दौरा करेंगे और राजधानी इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी करेंगे।

 

राहुल गांधी कुल दो दिन मणिपुर में रहेंगे और वहां की स्थिति और नाजुक हालात को समझने की कोशिश भी करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार उनके साथ पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपल भी मणिपुर जा रहे हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ”इंफाल पहुंचने के बाद राहुल गांधी चूड़ाचांदपुर जिले जाएंगे, जहां वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे> इसके बाद वह विष्णुपुर जिले में मोइरांग जाएंगे और विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे।” उन्होंने बताया, ”राहुल गांधी शुक्रवार को इंफाल में राहत शिविरों का दौरा करेंगे और बाद में कुछ नागरिक संगठनों से भी बातचीत करेंगे।”

बता दें कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हो गईं थी।

Related posts

सूरज से धरती को बचाएगा अंतरिक्ष का बुलबुला, ब्राजील के बराबर होगा आकार, वैज्ञानिकों ने दी जानकारी !

Rahul

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-एनसीपी में आखिर निराशा क्यों

Rani Naqvi

लाल किले की प्राचीर से पीएम ने पाक को पीओके और बलूचिस्तान पर घेरा

bharatkhabar