featured देश

Mann Ki Baat: मन की बात के 102वें एपिसोड में पीएम मोदी ने 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत बनाने का किया संकल्प

Mann Ki Baat: मन की बात के 102वें एपिसोड में पीएम मोदी ने 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत बनाने का किया संकल्प

Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम के 102वां प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के साथ संवाद किया। बता दें मन की बात कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को होता है लेकिन इस बार ये आज 18 जून को ही किया गया।

ये भी पढ़ें :-

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में दिखेगा बिपरजॉय असर, मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में जारी किया यलो अलर्ट

अगले हफ्ते अमेरिका दौरा पर रहेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, आमतौर पर ‘मन की बात’ हर महीने के आखिरी रविवार को आपके पास आती है, लेकिन इस बार यह एक हफ्ते पहले हो रही है। पीएम मोदी ने आगे कहा, आप सभी जानते हैं, मैं अगले हफ्ते अमेरिका में रहूंगा और वहां कार्यक्रम काफी व्यस्त होने वाला है, और इसलिए मैंने सोचा कि मैं जाने से पहले आपसे बात कर लूं, इससे बेहतर क्या हो सकता है।

बिपरजॉय तूफान का किया जिक्र
मन की बात में बिपरजॉय तूफान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कच्छ में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने भारी तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि कच्छ के लोग बिपरजॉय चक्रवात से हुई तबाही से तेजी से उबरेंगे।

2025 तक टी.बी. मुक्त भारत बनाने का किया संकल्प
वहीं, पीएम मोदी ने 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत बनाने का संकल्प किया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब टी.बी. का पता चलने के बाद परिवार के लोग ही दूर हो जाते थे, लेकिन ये आज का समय है, जब टी.बी. के मरीज को परिवार का सदस्य बनाकर उनकी मदद की जा रही है।

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। हम 25 जून को नहीं भूल सकते। जिस दिन आपातकाल लगाया गया था। यह भारत के इतिहास का एक काला काल था। लाखों लोगों ने अपनी पूरी ताकत से आपातकाल का विरोध किया। उस दौर में लोकतंत्र के समर्थकों पर इतना अत्याचार किया गया था कि आज भी मन कांप उठता है. आज जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हैं तो हमें ऐसे अपराधों को भी देखना चाहिए। यह युवा पीढ़ी को लोकतंत्र का अर्थ और महत्व सिखाएगा।

Related posts

2 महीने पहले टला था हादसा, कुर्ता लहराकर रुकवाई थी ट्रेन

Pradeep sharma

आई टी के छापे को लेकर भाजपा पर बरसे लालू

piyush shukla

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 18 घायल, 6 की मौत

Rani Naqvi