featured धर्म

20 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal 3 20 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 20 अप्रैल 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
आज जातक को कार्य के सिलसिले में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, मेहनत के बावजूद भी सफलता प्राप्त न होने के कारण तनाव रहेगा। मौसमी बीमारी से खुद को बचाएं ।

वृषभ
आज जातक की सेहत सामान्य रहेगी, व्यवसाय में धन लाभ होगा किन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। आज जातक संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं, संतान को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, सतर्क रहें।

मिथुन
आज प्रातः काल से ही जातक के मन में अधिक नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। बीती हुई जिंदगी की बातें सोच कर दुखी महसूस करेंगे। जिसके कारण सिर में दर्द रह सकता है। दिन के मध्य में आकस्मिक हानि हो सकती है।

कर्क
आज छोटी-छोटी बातों पर गृहस्थी में क्लेश हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद होने के कारण मन चिंतित रहेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे है।

सिंह
आज प्रातः काल से ही जातक का मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। घर में धार्मिक माहौल रहेगा। दिन के मध्य में धन लाभ होगा साथ ही भविष्य के लिए धन सुरक्षित करेंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक प्रेम बढ़ेगी।

कन्या
आज जातक के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। समाज में जातक के नाम की ख्याती बढ़ेगी। दान धर्म करेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज जातक को किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचना चाहिए।

तुला
आज जातक एक समय में बहुत सारे कार्य एक साथ करने के कारण खुद को तनाव ग्रस्त महसूस करेगा। मानसिक रूप से आशांत रहेगा। जातक अपने भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पैदल चलते समय सावधान रहें।

वृश्चिक
आज जातक को आर्थिक लाभ होगा। अपने से नीचे कार्य कर रहे लोगों का सम्मान करें, कटु शब्दों का प्रयोग न करे। अतिआत्मविश्वास के कारण कार्य बिगड़ सकता  है। परिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

धनु
आज कोई भी जरूरी कार्य करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय लें। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा नहीं है। मन उदास रहेगा। आज रिश्तेदारी में जाने से बचें, वाद-विवाद हो सकता है।

मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप सबके आकर्षण का केंद्र बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर चिंतित रहेंगे, अधिकांश समय परिवार के साथ रहेंगे। जीवनसाथी को अपनी जिंदगी के सीक्रेट्स बताएंगे।

कुंभ
आज के दिन जातक को व्यापार मे लाभ होगा। मन हर्षित रहेगा। दिन के मध्य में आकस्मिक यात्रा के योग है, यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।

मीन
आज का दिन जातक का अस्त-व्यस्त रहेगा। कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अनचाही यात्राओं से मन उदास रहेगा। जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए तरह तरह से प्रयास करेंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 20 अप्रैल 2023 गुरुवार का दिन है। बैशाख मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या 09:41 AM तक उसके बाद प्रतिपदा है । सूर्य – मीन राशि, योग-विष्कुम्भ योग 01:00 PM तक, उसके बाद प्रीति योग, करण- नाग 09:42 AM तक, बाद किस्तुघन 09:01 PM तक, बाद बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 20 अप्रैल का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि अमावस्या 09:41 AM तक उसके बाद प्रतिपदा
  • नक्षत्र-अश्विनी 11:11 PM तक उसके बाद भरणी
  • करण -किस्तुघन और बव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-प्रीति
  • वार- गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:06 AM
  • सूर्यास्त–6:46 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 6:02 AM 20 अप्रैल
  • चन्द्रास्त- 7:07 PM 20 अप्रैल
  • राहु काल -02:01 PM से 03:36 PM तक

Related posts

बाजपुर: भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल यशपाल आर्य का चुनाव प्रचार, कांग्रेस को वोट देने की अपील

Neetu Rajbhar

देश में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, नेता-अभिनेता सब बन रहे हैं हिस्सा

Nitin Gupta

जानिए: ऐसी जगह के बारे में जहां लाशें दिखाती है पर्यटकों को रास्ता

rituraj