featured यूपी

दफनाया गया असद, जनाजे में शामिल नहीं हो पाया अतीक, दिखा भारी पुलिस बल

IMG 20230413 WA0004 दफनाया गया असद, जनाजे में शामिल नहीं हो पाया अतीक, दिखा भारी पुलिस बल

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को शनिवार सुबह 10 बजे कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। इस दौरान UP पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था थी।

यह भी पढ़े

जापान में PM की रैली में धमाका, बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री, संदिग्ध गिरफ्तार

अतीक के नाना हामिद अली समेत 20 से 25 रिश्तेदारों को कब्रिस्तान के अंदर जाने दिया गया। सुपुर्द ए खाक की प्रक्रिया के दौरान कब्रिस्तान की ड्रोन से निगरानी की जाती रही।

इससे पहले सुबह 9.30 बजे असद-गुलाम के शवों को झांसी से प्रयागराज लाया गया। असद की बॉडी को अतीक के घर की जगह सीधा कब्रिस्तान ले जाया गया। पिता अतीक और मां शाइस्ता परवीन अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई। हालांकि, अतीक ने बेटे के जनाजे में शामिल होने की कोर्ट में अर्जी दी थी। वहीं, मां शाइस्ता फरार है।

रिश्तेदारों को पुलिस खुद अपनी गाड़ी से लेकर पहुंची। बाकी, स्थानीय लोगों को कब्रिस्तान से करीब 200 मीटर दूर रोक दिया गया। मीडिया को भी एंट्री नहीं दी गई है। इससे पहले, शुक्रवार रात 1.30 बजे पुलिस सुरक्षा में दोनों के शवों को झांसी से पुलिस और रिश्तेदार लेकर रवाना हुए। झांसी में गुरुवार को हुए एनकाउंटर में STF ने दोनों को मार गिराया था।

Related posts

UP: सीएम योगी के कोविड प्रबंधन को प्रधानमंत्री ने सराहा, कही ये बात

Shailendra Singh

पर्रिकर : भारत की सुरक्षा को चुनौती मिली तो और होंगी सर्जिकल स्ट्राइक

shipra saxena

राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में पेट्रोल-डीजल को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज

mohini kushwaha