featured देश

भाजपा ने मनाया अपना 43वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

ayodhya diwali pm modi भाजपा ने मनाया अपना 43वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

भाजपा ने गुरुवार को अपना 43वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को 45 मिनट तक संबोधित किया।

यह भी पढ़े

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

आज हनुमान जयंती है तो उनके कामों का उदाहरण देकर भाजपा की कार्यशैली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हनुमानजी के ‘कैन डू’ एटीट्यूड की तरह काम करती है और सबकी मदद करने की कोशिश भी करती है।

पीएम ने जनसंघ और आज की भाजपा की बात की। कहा कि कार्यकर्ता अतिआत्मविश्वास में ना रहें। लोगों से जुड़ें। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि ये दल भाजपा के काम को पचा नहीं पा रहे हैं। ये हताश लोग कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। उन्होंने भाजपा के फ्यूचर प्लान को भी कार्यकर्ताओं के साथ शेयर किया।

मोदी ने कहा, ‘आज तक जिन महान लोगों ने पार्टी को संवारा है, समृद्ध और सशक्त किया है, उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं।’ 43 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ था

भाजपा आज से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक विशेष सप्ताह मनाएगी। पार्टी ने कार्यकताओं को कहा है, ’11 अप्रैल को समाज सुधारक ज्योति बा फुले की जयंती और 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती सभी बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश कार्यालयों पर मनाएं। उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित समाज के कल्याण के लिए किए गए कामों की चर्चा करें।

Related posts

बिहार: कोरोना के लगातार कम हो रहे मामले, 24 घंटे में मिले 1007 नए मरीज

pratiyush chaubey

24 करोड़ आबादी वाले यूपी में 18 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन, क्लस्टर मॉडल 2.0 से बढ़ी रफ्तार

Saurabh

राष्ट्रीय महत्व के वानिकी अनुसंधान मुद्दों पर काम करेगा ICFRE, ये होंगे फायदे

Trinath Mishra