featured दुनिया

बढ़ती जा रही डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें, पॉर्न स्टार से जुड़े केस में लगे 34 आरोप

Donald Trump on Corona

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर मंगलवार को मैनहैटन की कोर्ट में 34 आरोप तय किए गए। उन पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस चल रहा है।

यह भी पढ़े

UP Corona Case: सूर्य प्रताप शाही पाए गए कोरोना पॉजिटिव, यूपी में मरीजों की संख्या हुई 640

अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी प्रेसिडेंट पर आपराधिक केस चलाया जा रहा है। कोर्ट में ट्रम्प ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा- मैंने कोई अपराध नहीं किया। मैनहैटन कोर्ट ने ट्रम्प की जमानत या गिरफ्तारी पर कोई फैसला नहीं सुनाया। अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

ट्रम्प सुनवाई से एक दिन पहले सोमवार दोपहर करीब 12 बजे फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क के लिए निकले थे। न्यूयॉर्क में वे अपने ट्रम्प टावर में ठहरे। अगले दिन मंगलवार को उन्होंने सुबह 11:30 बजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 57 मिनट सुनवाई के बाद दोपहर 12:30 बजे फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने अपने घर मार-ए-लागो में रात सवा आठ बजे स्पीच दी। बाइडेन पर आरोप लगाते हुए कहा- अमेरिका नर्क में जा रहा है और दुनिया हंस रही है।

ट्रम्प पर गलत बिजनेस रिकॉर्ड दिखाने के मामले में 34 चार्ज लगाए गए हैं। ये सभी चार्ज 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए देने से जुड़े हैं।

Related posts

नोएडा क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनेगा: अखिलेश

bharatkhabar

राजनीतिक तूफान का सामना करूँगा, कोई परवाह नही: उद्धव ठाकरे

Samar Khan

निर्भया गैंगरेप मामले के चार दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर आज सुनवाई

Rani Naqvi