featured बिहार

रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली , BJP के खिलाफ भरी हुंकार

Untitled design 443 रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली , BJP के खिलाफ भरी हुंकार

 

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली का शुभारंभ हो चुका है। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत कई दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़े

 

UP व‍िधानसभा बजट सत्र का छठा द‍िन, आमने – सामने हुए अख‍िलेश यादव और मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ

महागठबंधन की रैली को जदयू की मंत्री लेसी सिंह और पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा ने पहले संबोधित किया। लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया है। तेजस्वी यादव युवाओं के दिल में रहते हैं। केंद्र से नरेंद्र मोदी को हटाना है।

25 02 2023 purnia rally 23340453 रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली , BJP के खिलाफ भरी हुंकार

बता दें कि राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन के सभी घटक दल शनिवार को पूर्णिया में एक मंच पर जुटकर भाजपा मुक्त भारत बनाने का आवाह्न कर रहेहैं। पिछले साल 10 अगस्त को महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला अवसर है, जब सभी दल एक साथ साझा उद्देश्य से मंच पर जुटे हैं। इसी मंच से यह भी तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किए जाते हैं या नहीं।

Untitled design 425 रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली , BJP के खिलाफ भरी हुंकार Untitled design 443 रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली , BJP के खिलाफ भरी हुंकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावा कांग्रेस, भाकपा, माकपा, भाकपा माले और हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा के नेता भी मंच पर उपस्थित हैं। पूर्णिया रैली महागठबंधन के घटक दलों के बीच शक्ति प्रदर्शन का भी माध्यम बनेगी। राजद और जदयू की ओर से भीड़ जुटाने की पुरजोर कोशिश की गई है। दोनों दलों के पार्टी के पदाधिकारी, विधायक, सांसद और सरकार के मंत्री रैली में मौजूद हैं।

Related posts

हिंदुओं की आस्था का केंद्र ”कुंभ मेले” को यूनेस्को ने सांस्कृति धरोहर की सूची में किया शामिल

Breaking News

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मसले पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर इराक में बरसाई गोलियां

Rani Naqvi

छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने जारी किया ‘जन घोषणा पत्र’, किसानों को किए कई वादे

mahesh yadav