MP News: दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों की खेप आज सुबह 10 बजे ग्वालियर के महाराजपुरा एयर टर्मिनल पर उतर चुका है। वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से इन चीतों को भारत लाया गया है।
ये भी पढ़ें :-
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के मौके पर इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट
महाराजपुरा एयर टर्मिनल से सुबह 11 बजे तक तीन हेलीकाप्टर चीतों को लेकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह चीतों को क्वारंटाइन बाड़ों में छोड़ेंगे।
#WATCH | Indian Air Force’s (IAF) C-17 Globemaster aircraft carrying 12 cheetahs from South Africa lands in Madhya Pradesh’s Gwalior. pic.twitter.com/Ln19vyyLP5
— ANI (@ANI) February 18, 2023
आपको बता दें कि पांच महीने यानी पिछले साल 17 सितंबर को पहले नामीबिया से आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाए गए थे. उसके बाद अब दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों ने भारत की जमीन पर अपने पांव रख लिए हैं।
आज #Kuno में चीतों का कुनबा बढ़ने वाला है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी हृदय से धन्यवाद, उनके विजन के कारण चीते पुनः पुनर्स्थापित हो रहे हैं।
मध्यप्रदेश की धरती पर आज 12 चीते आ रहे हैं। उनका कुनबा बढ़कर अब 20 हो जाएगा।
मध्यप्रदेश में चीतों का स्वागत है।#CheetahStateMP pic.twitter.com/3zg2KzpGWy
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 18, 2023
इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”कूनो नेशनल पार्क में आज चीतों की संख्या बढ़ने वाली है। मैं पीएम मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं, यह उनका विजन है। कूनो में 12 चीतों का पुनर्वास किया जाएगा, जिसके बाद चीतों की कुल संख्या 20 हो जाएगी।”