पंजाब

चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना में 6 शिक्षकों की मौत

fog 5 चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना में 6 शिक्षकों की मौत

चंडीगढ़। पंजाब के फाजिल्का में हुई एक सड़क दुर्घटना में छह शिक्षकों की मौत हो गई। हादसे के पीछे घने कोहरे को वजह बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शिक्षक जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे, उसकी एक तेज गति से आ रहे ट्रक के साथ भिडंत हो गई जिसमें इन लोगों की मौत हो गई।

fog

पुलिस ने हताहतों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया है, क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर है। यह दुर्घटना यहां से 320 किलोमीटर दूर फाजिल्का-फिरोजपुर राजमार्ग पर हुई। अधिकारियों के अनुसार, वाहन में 15 शिक्षक सवार थे। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। बता दें कि राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में भी कोहरे का कहर बरप रहा है जिसके कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं।

Related posts

सिद्धू ने कसा केजरीवाल पर तंज, पंजाब में ”AAP” का अस्तित्व मिटा दिया

lucknow bureua

चंडीगढ़ में बनेगा नया सेक्टर, परियोजना को मिली हरी झंडी

Trinath Mishra

पंजाब : 5 घंटे तक चली मुठभेड़, मूसेवाला मर्डर में शामिल 2 शार्प शूटर ढेर , AK-47 से कर रहे थे फायरिंग

Rahul