featured Breaking News देश

यूपी में प्रियंका संभाल सकती हैं कांग्रेस की कमान

rahul priyanka यूपी में प्रियंका संभाल सकती हैं कांग्रेस की कमान

नई दिल्ली। सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी बहुत जल्द ही सक्रिय राजनीति में नजर आ सकती हैं। खबर है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका राजनीति में आने के लिए राजी हो गई हैं और इस बारे में अगले 48 घंटे में ऐलान कर दिया जाएगा।

rahul priyanka

कांग्रेस कार्यकर्ता इससे पहले भी प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग उठाते रहे हैं। इतना ही नहीं सियासी गलियारों में खबर थी कि कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी पार्टी उपाध्यक्ष राहुल और प्रियंका को मैदान में उतारने की सलाह दे चुके हैं।

जबकि यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका को अमेठी और रायबरेली से बाहर भी प्रचार करने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर उन्हें प्रियंका की तरफ से पॉजिटिव संकेत मिले थे।

Related posts

मिस्र के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मुलाकात

bharatkhabar

अल्मोड़ा: अस्पताल के शौचालय में मिला 8 माह का भ्रूण , मचा हड़कंप

Rahul

मनरेगा फंड के साथ यूपी की 10 नदियों को पुनर्जीवित करने की पहल, सीएम योगी कर रहे ये प्लानिंग

Trinath Mishra