featured देश

मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए 19 नए मंत्री, जानिए कहां से किसको मिली जगह

Modi Cabinet मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए 19 नए मंत्री, जानिए कहां से किसको मिली जगह

नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल में 19 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। जहां राजस्थान से 4 तो उत्तर प्रदेश से 3 लोगों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वहीं मध्य प्रदेश और गुजरात से 3-3 लोगों को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

Modi Cabinet मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए 19 नए मंत्री, जानिए कहां से किसको मिली जगह

कुल मिलाकर अब मोदी सरकार में 81 मंत्री हो गए हैं। आइए यहां जानिए कौन-कौन से नए चेहरे इस बार कैबिनेट विस्तार में शामिल हुए हैं।

नए मंत्रियों की सूची:-

सुभाष रामराव ढामरे (धुले, महाराष्ट्र से पहली बार सांसद, कैंसर विशषेज्ञ) मंत्री बने

पीपी चौधरी (पाली, राजस्थान से सांसद, सुप्रीम कोर्ट के वकील) कैबिनेट में शामिल

सीआर चौधरी (नागौर, राजस्थान से सांसद) मंत्रिमंडल में शामिल

अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर, यूपी अपना दल की सांसद) मंत्रिमंडल में शामिल

मनसुख मंडाविया (राज्यसभा सांसद, गुजरात के भावनगर के रहने वाले हैं) मंत्रिमंडल में शामिल

कृष्णा राज को (शाहजहांपुर, यूपी) मंत्रिमंडल में जगह मिली

अजय टम्टा (अल्मोड़ा, उत्तराखंड में भाजपा का दलित चेहरा) मंत्रिमंडल में शामिल

महेंद्र नाथ पांडे (चंदौली, यूपी से पहली बार सांसद) केंद्रीय मंत्री बने

जसवंत सिंह भाभोर (दाहोद, गुजरात के आदिवासी समुदाय से आते हैं) कैबिनेट में शामिल

अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर, राजस्थान से लगातार 2 बार सांसद) मंत्रिमंडल में शामिल

एमजे अकबर (मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद) केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल

पुरषोत्तम रोपाला (गुजरात से राज्यसभा सांसद) गुजरात की राजनीति के बड़े नेता मंत्री बने

अनिल माधव दवे (मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद) केंद्र में मंत्री बने

राजेन गोहेन (नगांव, असम से सांसद) पहली बार मंत्री बने

रामदास अठावले (महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद) कैबिनेट में शामिल

विजय गोयल (राज्यसभा सांसद, राजस्थान) मंत्रिमंडल में शामिल हुए

रमेश चंदप्पा (बीजापुर, कर्नाटक से सांसद) कैबिनेट मंत्री बने

एसएस अहलूवालिया (दार्जलिंग पश्चिम बंगाल से सांसद) मंत्रिमंडल में शामिल

फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला मध्य प्रदेश से सांसद) भी कैबिनेट में शामिल

प्रकाश जावडेकर (राज्यसभा सांसद) को मिला प्रमोशन केंद्रीय मंत्री बनाया गया

Related posts

पीजीआई : कोविड-19 अस्पताल में बढ़ाए गए 40 बेड

sushil kumar

निषाद समुदाय पर मेहरबान कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपे 10 लाख रुपये

Aditya Mishra

सीमा में घुसने की कोशिश कि तो जमीन में ढाई फुट गाड़ देंगे: बिपिन रावत

Rani Naqvi