featured देश

Delhi MCD Election 2022: नगर निगम के 250 वार्डों पर कल होगा मतदान, सुरक्षा कर्मी तैनात

Gujarat Panchayat Elections Delhi MCD Election 2022: नगर निगम के 250 वार्डों पर कल होगा मतदान, सुरक्षा कर्मी तैनात

 

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर यानी रविवार को होना है। शुक्रवार शाम को 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया।

यह भी पढ़े

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, प्रेमी ने लिव इन पार्टनर को चाकू से गोदा , आरोपी गिरफ्तार

 

राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। दिल्ली में 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान होना है। इसके तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कर्मी भी जोर-शोर सुरक्षा-व्यवस्था में लगा हुआ है। बूथों पर सीसीटीवी भी लगा दिए गए हैं। साथ ही बुजुर्गों को दिव्यांगों के लिए ट्राइ साइकिलें भी भेजी जा रही हैं। नगर निगम चुनाव मतदान के लिए राउज ऐवन्यू स्थित सर्वोदय बाल विद्यायल को पिंक बूथ बनाया गया है।

Gujarat Panchayat Elections Delhi MCD Election 2022: नगर निगम के 250 वार्डों पर कल होगा मतदान, सुरक्षा कर्मी तैनात

चार दिसंबर को मतदान के बाच सात दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। दिल्ली के कुल 250 वार्डों पर 13,665 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर निगम चुनाव की आचार संहिता चार नवंबर को लागू हुई थी, जबकि सात नवंबर को चुनाव अधिसूचना के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 14 नवंबर तक चली नामांकन की प्रक्रिया और नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों ने अपना-अपना प्रचार कर जनता से वोट की अपील की।

सुरक्षा व्यवस्था में 84,000 दिल्ली पुलिस, पारा मिलिट्री व होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली की सभी सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

Related posts

पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर, चरणजीत सिंह चन्नी होंगे नए मुख्यमंत्री

Saurabh

अंडमान में दिवाली मनाएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

Pradeep sharma

UP News: 15 फरवरी से सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय खोले जाने का आदेश जारी

Aditya Mishra