featured क्राइम अलर्ट देश

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, प्रेमी ने लिव इन पार्टनर को चाकू से गोदा , आरोपी गिरफ्तार

लिव इन

 

राजधानी दिल्ली में हत्याओं का दौर जारी है। ताजा मामला दिल्ली के तिलक नगर इलाके का है। जहां एक महिला की हत्या उसी के प्रेमी ने कर दी।

यह भी पढ़े

रूस में मिला 48.5 हजार साल पुराना ‘जॉम्बी वायरस’, दुनिया में फिर से आ सकती है कोरोना जैसी महामारी

 

मृतक महिला आरोपी शख्स के साथ लिवइन में रह रही थी। महिला का शव किराए के घर से बरामद किया गया है। महिला के शरीर पर चाकूओं के कई घाव मिले हैं। आरोपी हमलावर फरार है।

पीड़ित महिला की पहचान रेखा रानी के रूप में हुई है। 35 वर्षीय रेखा रानी उक्त फ्लैट में पिछले 15 सालों से अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ रह रही थी। महिला के गले, जबड़े और हाथ पर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

cb4aa0e41aebe9a532a33000b83b0c321670048499855539 original दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, प्रेमी ने लिव इन पार्टनर को चाकू से गोदा , आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की बेटी को अपनी मां के कत्ल के बारे में जानकारी नहीं थी। उसे लग रहा था कि उसकी मां कमरे में सो रही है। लड़की से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि जब वह अपनी मां को जगाने गई, तब वहां महिला का पार्टनर भी मौजूद था। उसने लड़की से कहा कि मां यहां नहीं है, बाहर गई और उसे भी बाहर जाने के लिए कहा है। पुलिस ने बताया कि लड़की के घर से बाहर निकलने के बाद शख्स ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में ताला लगाकर फरार हो गया।

दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह पहले भी हत्या और अपहरण के मामलों में शामिल रह चुका है।

Related posts

सरकार बचाने के लिए पाकिस्तान के नक्शे कदमों चले ओली..

Mamta Gautam

सहारनपुर में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या, जिले में पैदा हुई तनाव की स्थिति

rituraj

घाटी में हालात बेकाबू, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्फ्यू जारी

shipra saxena