featured देश

MCD Election 2022: 4 दिसंबर को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो ट्रेन, नगर निगम चुनाव को लेकर किया समय में बदलाव

मेट्रो

MCD Election 2022: दिल्ली में रहने वाले मेट्रो रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी सूचना है। 4 दिसंबर यानी रविवार के दिन राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए मेट्रो ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें :-

UP News: सपा नेता आजम खान ने महिलाओं पर दिया विवादित बयान, गंज थाने में केस दर्ज

रविवार को पांच बजे के बजाय सुबह 4 बजे से ही मेट्रो ट्रेनें चलने लगेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस बाबत जानकारी दी है। यह फैसला मतदान के दिन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की सुविधा के लिए लिया गया है।

डीएमआरसी द्वारा जारी बयान के अनुसार, रविवार 4 दिसंबर 2022 को दिल्ली नगर निगम चुनाव के दिन सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन की सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। ट्रेनें रविवार सुबह छह बजे तक सभी लाइनों पर आधे घंटे के अंतराल पर चलेंगी। वहीं, सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ः मुख्यमंत्री ने भरतपुर में 65.62 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

mahesh yadav

Virat Record: स्मिथ, रूट और विलियमसन तीनों को ODI में मात दे रहे भारतीय कप्तान, जानिए दिलचस्प आंकड़े

Aditya Mishra

12 फरवरी 2022 का राशिफल: शनिवार का दिन आपके लिए है खास, जानें आज का राशिफल

Rahul